उत्तराखंड में इन दिनों सूरज तप रहा है। सोमवार को देहरादून में अधिकतम तापमान 41.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वही मंगलवार को भी तापमान 42 डिग्री के आस पास रहेगा। पिछले कुछ दिनों से गर्मी काफी बड गयी है। तापमान बढ़ने से दिन में गर्मी लौट आई है, वही गर्म हवाएं लोगों का रात में चैन से सोना मुश्किल कर रही हैं। सोमवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस बढ़कर 41.1 डिग्री पर पहुंच गया और मंगलवार को इसके 42 डिग्री के आसपास पहुंचने का अनुमान है।
मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 2022 को छोड़कर पिछले दस सालों में जून में किसी भी दिन देहरादून का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक नहीं हुआ है। पांच जून 2022 को अधिकतम तापमान 41.6 डिग्री रहा। मौसम विज्ञानियों के अनुसार, जलवायु परिवर्तन और मौसम के मिजाज में बदलाव के कारण तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। यही कारण है कि देहरादून मे तापमान में 40 डिग्री के पार जा रहा है! (Temperature broke all records in Dehradun, mercury reached 42 degrees)