38th National Games 2024: उत्तराखंड मे पहली बार होंगे राष्ट्रीय खेल, मंत्री रेखा आर्य ने की घोसणा !

admin
By admin

उत्तराखंड में अक्टूबर से नवंबर के बीच 38वें राष्ट्रीय खेल आयोजित किए जाएंगे। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री रेखा आर्य ने मंगलवार को खेल विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक के बाद यह जानकारी दी। बैठक में अधिकारियों ने राष्ट्रीय खेलों के बारे में जानकारी दी और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।

उत्तराखंड में पहली बार राष्ट्रीय खेल आयोजित किए जा रहे हैं, जो पूरे राज्य के लिए गौरव की बात है। रेखा आर्य ने कहा की राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के साथ ही देवभूमि को अब खेल भूमि के नाम से जाना जाएगा। उन्होंने कहा कि 29 अगस्त को राष्ट्रीय खेल दिवस है और विभाग को आवश्यक तैयारियों के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही उन्होंने अधिकारियों से कहा कि खेल विश्वविद्यालय अधिनियम को जल्द से जल्द गैरसैंण विधानसभा सत्र में पेश किया जाए।

खेल मंत्री ने कहा कि खेल विश्वविद्यालय अधिनियम पारित हो जाने के बाद हमारे लिए खेल विश्वविद्यालय स्थापित करना बेहद आसान हो जाएगा। खेल विश्वविद्यालय के लिए भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया चल रही है। खबरों के मुताबिक भारत सरकार से जल्द ही संपत्ति हस्तांतरण को मंजूरी मिलने की उम्मीद है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राष्ट्रीय खेलों के दौरान प्रधानमंत्री खेल विश्वविद्यालय का शिलान्यास भी करेंगे। (38th National Games 2024: National Games will be held in Uttarakhand for the first time Minister Rekha Arya announced)

Share This Article